Ram Mandir: अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों-शोरों पर है। अब केवल कुछ दिन ही शेष है रामलला की पूजा में। वहीं, आज 18 जनवरी को भगवान रामलला की प्रतिमा मंदिर के गर्भगृह में स्थापित की जाएगी। जहां उन्हें उनका सिंहासन पर विराजमान किया जाएगा। आज भी कई तरह के अनुष्ठान और पूजा की विधियां की जाएंगी। इससे पहले बीती रात को रामलला की प्रतिमा को क्रेन की मदद से राम मंदिर परिसर में लाया गया।
गर्भगृह में की गई विशेष पूजा
मूर्ति को अंदर लाने से पहले गर्भगृह में एक विशेष पूजा की गई, मूर्ति को एक क्रेन की मदद से मंदिर में लाया गया था। मंदिर के गर्भगृह में रामलला का सिंहासन तैयार किया गया है। उस सिंहासन की ऊंचाई 3.4 फीट है। बता दें इस सिंहासन पर भगवान के बाल स्वरुप की खड़ी प्रतिमा को विराजमान किया जाएगा, जहां भक्त भगवान राम के दर्शन करेंगे।
मंदिर परिसर का कराया भ्रमण
रामलला की मूर्ति को अयोध्या लाने के बाद जलयात्रा और विभिन्न पूजन की गईभी और फिर मंदिर में लाया गया था। इसके बाल रामलला को मंदिर परिसर की परिक्रमा कराई गई और उनकी एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान संख्या में पुरोहित और काफी लोग शामिल हुए थे।
आज होगा विशेष पूजन अर्चन
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का तीसरा दिन है। आज रामलला की विशेष पूजन अर्चन की जाएगी। कार्यक्रम के मुताबिक गुरुवार 18 जनवरी को मुहूर्त अनुसार प्रधान संकल्प, गणेशाम्बिका पूजन, वरुण पूजन, चतुर्वेदोक्त, पुण्याहवाचन, मातृकापूजन, सोर्धारापूजन, आयुष्मंत्रजप, नांदीश्राद्ध, आचार्यादिऋत्विग्वरण, मधुपर्क पूजन, मंडप प्रवेश, दिग्रक्षण, पंचगव्यप्रोक्षण, मंडपांग्वास्तुपूजन, वास्तुबलिदान, मंडपसूत्रवेष्टन, दुग्धधारा, जलधाराकरण, षोडशस्तंभपूजनादि, मंडपपूजा, जलाधिवास, गंधादिवास सांय पूजन और आरती होगी।
22 जनवरी को होगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह
राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अनुष्ठान किए जा रहे हैं. राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों के अनुसार अनुष्ठान 21 जनवरी तक जारी रहेंगे और प्राण प्रतिष्ठा के दिन रामलला की मूर्ति की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के लिए आवश्यक हर अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान करीब 121 ‘आचार्य अनुष्ठान का संचालन करेंगे। राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर एक बजे समाप्त होने की उम्मीद है।


Download Android App
Download iOS App






