उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक रेप पीड़िता ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पीड़िता ने लगातार आरोपी के रिश्तेदारों की तरफ से समझौते को लेकर बनाए जा रहे दवाब का कारण परेशान होकर आत्मदाह का प्रयास किया। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला द्वारा 15 अगस्त को दी गई शिकायत के अनुसार, उसके गांव में आम के बगीचे की रखवाली का काम करने आए एक व्यक्ति ने उससे रेप किया। उन्होंने बताया कि आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था और वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी का एक रिश्तेदार और उसके दोस्त इस मामले में समझौता करने के लिए पीड़िता पर दबाव डाल रहे थे। सोमवार को उन्होंने फिर से उसपर दबाव बनाया, जिसके कारण उसने आत्महत्या की कोशिश की।


Download Android App
Download iOS App



