वेस्टइंडीज के विस्फोटक और किंग्स इलेवन पंजाब के धुरंधर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट फैन्स और क्रिकेट पंडितों का दिल जीता है। निकोलस पूरन ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीर साझा करके फैन्स को यह जानकारी दी है। अपनी गर्लफ्रैंड एलिसा मिगुएल से निकोलस पूरन ने सगाई कर ली है। क्रिकेटर ने अपनी गर्लफ्रैंड को घुटनों पर बैठकर सगाई की अंगूठी पहनाई है।

निकोलस पूरन की सगाई की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और फैन्स लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर पूरन ने तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, हमारे ऊपर ईश्वर का आशीर्वाद है। मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि मैंने और एलिसा ने सगाई कर ली है। लव यू एलिसा। मैंने तुम्हें पा ही लिया। हालांकि पोलार्ड ने भी पूरन के इस ऐलान के बाद उन्हें सगाई की बधाई देते हुए कमेंट किया।
निकोलस पूरन के साथी खिलाड़ी मनदीप जो उनके साथ आईपीएल की किंग्स इलेवन पंजाब टीम में खेलते हैं नई पारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। पंजाब के हेड कोच अनिल कुंबले ने भी पूरन को सगाई की बधाई देते हुए कमेंट में लिखा, बधाई हो निकोलस पूरन। दोनों पर ईश्वर आशीर्वाद बनाए रखे।

आईपीएल के 13वें सीजन में निकोलस पूरन ने 14 मैच खेलते हुए 353 रन 35.30 की औरसत और 169.71 के स्ट्राइक रेट से बनाए। निकोलस पूरन ने अपने बल्ले से इस टूर्नामेंट में 25 छक्के लगाए। इसके अलावा अपनी शानदार फील्डिंग से भी पूरन ने आईपीएल में सबका दिल जीता। आईपीएल 2020में बाउंड्री लाइन पर पूरन ने छक्का छलांग लगाकर बचाया था। वह कैच लेने में असफल रहे थे मगर छक्का अपनी टीम के लिए बचाया था।



Download Android App
Download iOS App



