उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रेप के बाद गर्भवती हुई पीड़िता को जिंदा जला दिया गया। 6 अक्टूबर को जलाई गई पीड़िता ने सोमवार को अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई और उसकी मां को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।
दरअसल, आरोप है कि पीड़िता के चचेर भाई ने करीब तीन महीने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसने पीड़िता को यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। लेकिन जब लड़की गर्भवती हुई तो परिजनों को दुष्कर्म की जानकारी हुई। लड़की से उसकी मां ने पूछा, तो उसने पूरी बात बता दी।
लड़की की मां ने कार्रवाई की बात कही, तो आरोपी पक्ष ने पंचायत कर समझौता करवाया। तय हुआ था कि लड़की का अबॉर्शन करवाकर उसकी शादी करवा देंगे। और इसका पूरा खर्च आरोपी पक्ष देगा। इसके बाद 6 अक्टूबर को आरोपी की मां पीड़िता को अपने साथ ले गई। रात में पेट्रोल डालकर लड़की को जिंदा जला दिया।
उत्तर प्रदेश: शादी के पांचवें दिन सऊदी चले गए पति को वीडियो कॉल कर पत्नी ने लगाई फांसी
घटना में लड़की बुरी तरह झुलसी पीड़िता को गंभीर हालत में मैनपुरी जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई में इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। वहीं मामले में पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत के आधार आरोपी, उसकी मां और बहन के खिलाफ धारा 307, 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी और उसकी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस आरोपी की बहन पर भी कार्रवाई कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



