राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी कोरोना संक्रमित

Summary :

राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष जयंत जयंत चौधरी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। चौधरी ने रविवार को ट्वीट कर स्वयं यह जानकारी दी है।

देश में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। इस महामारी से अब तक कई नेता लोग संक्रमित हो चुके है तो कई नेताओं की मौत हो गयी है।  इस बीच राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष जयंत जयंत चौधरी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। चौधरी ने रविवार को ट्वीट कर स्वयं यह जानकारी दी है। 

उन्होंने लिखा, ‘‘परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव है। डॉक्टरों की सलाह पर सभी जरूरी दिशानिर्देशों का पालन कर रहा हूं। फिलहाल मैं ठीक हूं। मेरी उन सभी से अपील है कि हाल के दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वे अपनी जांच अवश्य करवा लें।’’  चौधरी हाथरस कांड के बाद पीड़ता के परिवार से मिलने भी गए थे और वहां पुलिस के साथ हुई झड़प.के विरोध में मुजफ्फरनगर और मथुरा में महापंचायत की गई थी। इनमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

नीतीश कुमार का पहला और आखिरी प्यार केवल अपनी CM कुर्सी पर टिके रहना : तेजस्वी यादव

Desk Team