उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को दोपहर में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसके कारण चार लोगों को मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, यह हादसा बीएमडब्ल्यू कार और एक बड़े कंटनेर की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई, यह एक्सीडेंट इतना भीषण था कि कार के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए और इस कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। कंटेनर का ड्राइवर मौके पर फरार हो गया।
बीएमडब्ल्यू और कंटेनर के बीच हुई भीषण टक्कर

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में हलियापुर थाना क्षेत्र के पास स्थित माइल स्टोन 83 किमी. के पास पिछली सात अक्टूबर को पूर्वांचल पूरी तरह से धँसा हुआ था जिसकी वजह से एक्सप्रवे को रिपेयर के चलते आवाजाही दूसरी लेन से चालू कर दी थी। लेकिन ऐसी स्थिति में कंटेनर दाहिने की ओर से गुजर रहा था तभी यह भीषण हादसा हो गया औऱ बीएमडब्ल्यू और कंटेनर में ताबतोड़ टक्कर हो गई।
चार शवों को पास्टमार्टम के लिए भेजा गया
पू्र्वांचल एक्सप्रवे यह टक्कर इतनी भयानक थी कि बीएमडब्ल्यू के पखचे उड़ गए और कंटेनर भी कुछ हद तक तहस नहस हो गया था लेकिन इसका चालक मौके पर फरार हो गया। चार शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया, जब इस की सूचना नजदीकी पुलिस थाने पर पहुंचा दी गई।


Download Android App
Download iOS App



