उत्तर प्रदेश की सहारनपुर पुलिस ने सरसावा क्षेत्र से सोमवार को तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उसके पास लूटा गया रुपया और हथियार आदि बरामद किए गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश प्रभु ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरसावा पुलिस ने आज सूचना के आधार पर कल्याणपुर वाले रास्ते अण्डरपास निर्माणाधीन के किनारे घेराबंदी कर तीन शातिर लुटेरों नदीम, इकबाल और मो0 भूरा उर्फ मुकम्मिल को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़ गये बदमाशों के कब्जे से लूट के 40 हजार रुपये के अलावा तीन तमंचे,09 जीवित कारतूस और दो मोटर साइकिलें बरामद की गई। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने एक मई को डा0दिनेश की क्लीनिक पर और 22 अप्रैल को ललित कुमार के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था।
गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के लुटेरे हैं, जिनमें नदीम के विरूद्ध सहारनपुर, हरिद्धार एवं देहरादून के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट व आर्म्स एक्ट के 10 अभियोग पंजीकृत हैं। पूछतांछ पर गिरफ्तार बदमाशों ने कई घटनाओं को करना स्वीकार किया है। इन बदमाशों में दो हरिद्वार जबकि एक सहारनपुर के नवादा गांव का रहने वाला है। तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



