साक्षी मिश्रा ने बदला अपना इंस्टाग्राम प्रोफाइल, खुद को बताया अभि की टाइग्रेस

Summary :

अपने पापा विधायक पप्पू भरतौल को अपना आदर्श बताने वाली साक्षी मिश्रा का मिजाज अब बदल गया है.साक्षी फिर से सोशल मिडिया पर एक्टिव हो गई है।अब वो अपने पति अभि(अजितेश) की टाइग्रेस हो गई हैं

अपने पापा विधायक पप्पू भरतौल को अपना आदर्श बताने वाली साक्षी मिश्रा का मिजाज अब बदल गया है. साक्षी फिर से सोशल मिडिया पर एक्टिव हो गई है। अब वो अपने पति अभि (अजितेश) की टाइग्रेस हो गई हैं. यह जानकारी खुद साक्षी ने अपने नए फेसबुक और इंस्टग्राम एकाउंट के जरिए दी है. साक्षी मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर सीनूअभि के नाम से प्रोफाइल बनाया है। शीनू ने खुद को अभि की टाइग्रेस लिखा है। 
वही, फेसबुक पर उसने खुद को मनमर्जी क्वीन और पप्पू भरतौल की बेटी लिखा है। इसके अलावा शीनू मिश्रा के नाम से बनाए गए फेसबुक पेज पर वह अब भी परिवार के साथ पुरानी फोटो पोस्ट कर रही है।
23 तारीख (मंगलवार) को साक्षी ने रक्षा बंधन को लेकर एक पोस्ट डाली है। जिसमे उसने लिखा, “भाई कभी आई लव यू नहीं बोलते, कभी प्यार से बात नहीं करते, लेकिन सच तो यह है कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार सिर्फ भाई ही करते हैं।”  

साक्षी के घरवालों को पहले से ही पता थी उनकी लव स्टोरी 
वही,अजितेश ने इस बात को गलत बताया कि साक्षी के घरवालों को इस प्रेम कहानी के बारे में जानकारी नहीं थी। साथ ही अजितेश ने कहा कि वह इसका जवाब तो आमने-सामने बैठकर ही देना चाहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगर साक्षी के परिवार वालो को मेरी और साक्षी की लव स्टोरी के बारे में जानकारी नहीं थी तो उन्होंने साक्षी पर इतनी पाबंदिया  क्यों लगा रखी थी। 
इसके अलावा अजितेश ने दावा किया है कि विधायक और उनके घरवालों में पहले से ही सब लोग जानते थे। वही, अपनी और साक्षी की उम्र को लेकर चल रहे सवालों पर अजितेश ने कहा कि हम दोनो की उम्र के मध्य पांच से छह साल का अंतर है।

Desk Team