किसानों के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर शायराना अंदाज में तंज कसा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुनिया में उठता हुआ धुआं दिखता है जिन्हें, घर की आग का मंजर, क्यों न दिखता उन्हें।
अखिलेश ने सोमवार को ट्वीट कर लिखा, “बीजेपी सरकार किसानों के प्रति असंवेदनशील होकर जिस प्रकार उपेक्षापूर्ण रवैया अपना रही है, वह अन्नदाता का सीधे-सीधे अपमान है। घोर निंदनीय!” “अब तो देश की जनता भी किसानों के साथ खड़ी होकर पूछ रही है- ‘दुनिया में उठता हुआ धुआं दिखता है जिन्हें, घर की आग का मंज़र, क्यों न दिखता उन्हें’।”
भाजपा सरकार किसानों के प्रति असंवेदनशील होकर जिस प्रकार उपेक्षापूर्ण रवैया अपना रही है, वो सीधे-सीधे अन्नदाता का अपमान है. घोर निंदनीय!
अब तो देश की जनता भी किसानों के साथ खड़ी होकर पूछ रही है :
दुनिया में उठता हुआ धुआँ दिखता है जिन्हें
घर की आग का मंज़र, क्यों न दिखता उन्हें— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 11, 2021
उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का जिक्र करते हुए कहा, “सपा के समय में पूर्वांचल की खुशहाली के लिए समाजवादी एक्सप्रेस-वे का काम शुरू हुआ था, जिसे बीजेपी सरकार बना न सकी। अब सपा की सरकार आएगी और हवाई जहाज उतारकर इसका उद्घाटन करेगी।’ उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश की जनता त्रस्त है भाजपा सरकार के ऐसे विकास से, नाम है एक्सप्रेस-वे, पर बना रही है बैलगाड़ी की चाल से।”


Download Android App
Download iOS App



