आजम खान के समर्थन में समाजवादी पार्टी ने एक साइकिल यात्रा निकालने का फैसला लिया है। पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता और सांसद आजम खान को बीजेपी सरकार द्वारा कथित तौर पर निरंतर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। आजम पिछले साल फरवरी से सीतापुर जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ चोरी और जमीन हड़पने से संबंधित 86 से अधिक मामले दर्ज हैं।
पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी के अनुसार, यह यात्रा 13 मार्च को आजम खान के होम डिस्ट्रिक्ट रामपुर से शुरू होगी और 21 मार्च को लखनऊ में संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि “इस साइकिल यात्रा का उद्देश्य मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के संस्थापक व सपा सांसद मोहम्मद आजम खान के प्रति बीजेपी सरकार द्वारा बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई के खिलाफ जनाक्रोश प्रदर्शित करना और इस जनता का ध्यान आकर्षित करना है।”
अखिलेश यादव 12 मार्च को रामपुर पहुंचकर मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 13 मार्च को राज्य के सपा प्रमुख नरेश उत्तम पटेल रामपुर के अंबेडकर पार्क से ‘साइकिल यात्रा’ को हरी झंडी दिखाएंगे। बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर और सीतापुर से होते हुए ‘साइकिल यात्रा’ लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पहुंचेगी, जहां पार्टी अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



