राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र स्तर की बैठक 22-23 नवंबर को यमुनापार गौहनिया में होगी जिसमें सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह सुरेश भैया जी जोशी शामिल होंगे।
आरएसएस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक प्रयागराज में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की इस बैठक में अवध, कानपुर, गोरक्ष और काशी प्रांत के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल के 31 सदस्य हिस्सा लेंगे।
विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रयागराज में दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में कोविड-19 में स्वयंसेवकों द्वारा किए गए सेवा कार्यों की चर्चा और समीक्षा होगी। साथ ही कोविड-19 से प्रभावित जन जीवन के साथ समरसता, पर्यावरण, स्वावलंबन आदि समसामयिक विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App



