सुरक्षित सीटों पर मंडल स्तरीय सम्मेलन में सहयोग करे सर्वसमाज, मायावती ने किया ट्वीट

Summary :

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के आयोजन के बाद अपने परांपरगत वोट बैंक को साधने की कवायद के तहत बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने बुधवार से सुरक्षित सीटों पर शुरू हो रहे पार्टी के मंडल स्तरीय सम्मेलन में सहयोगी की अपील की है।

मायावती ने सभी से पूर्ण सहयोग की अपील
 मायावती ने ट्वीट किया ‘‘ मेरे निर्देशन में यूपी के सभी जिलों में प्रबुद्ध वर्ग सुरक्षा, सम्मान व तरक्की को लेकर संगोष्ठी करने के बाद अब बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद एससी मिश्र द्वारा यूपी की रिजर्व सीटों पर सर्वसमाज के मण्डल स्तरीय सम्मेलन आज से प्रारंभ। सभी से पूर्ण सहयोग की अपील।’’ 

जनसभा के जरिए सर्वसमाज को भाईचारा के आधार पर जोड़ना है

उन्होने कहा ‘‘ इसी क्रम में आज पश्चिमी यूपी के सहारनपुर मण्डल से प्रारंभ होकर पूरे यूपी में होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की नीतियों पर आधारित सरकार बनाने हेतु सुरक्षित विधानसभा सीटों पर मण्डल स्तरीय जनसभा के जरिए सर्वसमाज को भाईचारा के आधार पर जोड़ना है।’’ गौरतलब है कि बसपा ने इससे पहले प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलनों का आयोजन किया था। ब्राहृमण और अन्य सवर्णो को पार्टी से जोड़ने के लिये आयोजित इन सम्मेलनों की अध्यक्षता भी बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने की थी।

Desk Team