उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के रूधौली विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को काला झण्डा दिखाने का प्रयास करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सात कार्यकर्ताओं को गौर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि विधानसभा रूधौली मे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जनसभा मे भाजपा कार्यकर्ता योजना बना कर उन्हे काला झण्डा दिखाने की तैयारी कर रहे थे जिसकी भनक लगते ही पुलिस हरकत में आ गयी और घटना से पहले ही अमन शुक्ला,शुभम शुक्ला,सचिन शुक्ला,सूर्य नरायण,राकेश शुक्ला,रामजी यादव तथा सन्दीप शुक्ला को धर दबोचा।


Download Android App
Download iOS App



