देश की राजधानी दिल्ली में पिछले सप्ताह Citizenship amendment law (सीएए) विरोधियों तथा समर्थकों के बीच हुई हिंसा के दौरान पुलिस पर पिस्तौल तानने वाले तथा कई राउंड गोलियां चलाने वाले शाहरुख को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार कर लिया है।
शाहरुख घटना के बाद से ही फरार था। इससे पहले बीते गुरुवार को दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने यह स्पष्ट किया था कि शाहरुख अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 25 फरवरी को यह खबर आई थी कि पुलिस ने शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफाराबाद, गोकलपुरी, मौजपुर, भजनपुरा, करावल नगर आदि इलाकों में रविवार को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थकों और विरोध करने वालों के बीच में हिंसक झड़प हुई थी, जिसके बाद यह हिंसा तीन दिन तक जारी रही। हिंसा में अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली हिंसा में पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल के अलावा, इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी आईबी अफसर अंकित शर्मा की भी हत्या हुई है।


Download Android App
Download iOS App



