सपा के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव बोले- कार्यकर्ताओं को मिले सम्मान तो हम विलय को तैयार

Summary :

शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का समाजवादी पार्टी (सपा) में सम्मानजनक स्वागत होता है तो वह अपनी पार्टी का सपा में विलय करने के लिए तैयार हैं।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे है, वैसे-वैसे सियासी पारा ऊंचा हो रहा है। तो वहीं, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (पीएसपीएल) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का समाजवादी पार्टी (सपा) में सम्मानजनक स्वागत होता है तो वह अपनी पार्टी का सपा में विलय करने के लिए तैयार हैं।
कार्यकर्ताओं और समर्थकों को वही सम्मान मिलना चाहिए, जो 
शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार रात अलीगढ़ में संवाददाताओं से कहा कि अगर सपा उन्हें पार्टी में शामिल करना चाहती है तो वह चाहते हैं कि न केवल खुद उन्हें, बल्कि उनके कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भी वही सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब वे सपा में थे तो पार्टी जमीन पर काम करती थी, जबकि मौजूदा परि²श्य में नेता कार्यालय में काम करते हैं।
उन्हें पार्टी में सम्मानजनक स्थान मिलेगा- अखिलेश 
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ गठबंधन के संकेत दिए हैं, जिन्होंने सपा से अलग होकर अपनी पार्टी की स्थापना कर ली। अखिलेश यादव ने कहा कि उनका शिवपाल सिंह यादव से कोई विवाद नहीं है और उन्हें पार्टी में सम्मानजनक स्थान मिलेगा।
शिवपाल का भाजपा पर निशाना 
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है और महंगाई ने उनके जीवन को संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा, केवल परियोजना के नाम बदलकर विकास का आश्वासन नहीं दिया जा सकता है, लेकिन भाजपा केवल ऐसा ही कर रही है।
भाजपा ने जनता को धोखा दिया है और उनका ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ का नारा निराधार है। उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भारत भुखमरी सूचकांक में बांग्लादेश, श्रीलंका और यहां तक कि पाकिस्तान से भी पीछे है।

Desk Team