राज्यसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। सपा के विधायक मनोज पांडे (MLA Manoj Pandey) ने मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दिया है। सपा नेता अखिलेश यादव को लिखी चिट्ठी में मनोज ने कहा कि अवगत कराना है कि आपके द्वारा हमें सपा विधानमंडल दल उ.प्र. विधानसभा का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया था। मैं मुख्य सचेतक के पद से त्यागपत्र दे रहा हूं। इसे स्वीकार करने की कृपा करें।
- सपा के विधायक मनोज पांडे ने मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है
- उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दिया है
- इस्तीफा स्वीकार करने का अखिलेश यादव से किया अनुरोध
पार्टी प्रमुख से इस्तीफा स्वीकारने का किया अनुरोध
ज्ञात हो यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव हो रहा है। भाजपा के आठ, जबकि समाजवादी पार्टी के तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। एसपी विधायक मनोज कुमार पांडे जब उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मिलने जा रहे थे, तो उन्होंने कहा, मैंने पार्टी प्रमुख से मुख्य सचेतक पद से मेरा इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया है। सपा विधायक से मुलाकात के बाद यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि सपा विधायक सनातन धर्म के समर्थक हैं। उन्होंने कहा, पीएम मोदी की नीतियों और देश में हो रहे विकास से प्रभावित होकर कई जन प्रतिनिधि बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। मनोज पांडे जी हमेशा से सनातन धर्म के समर्थक रहे हैं, वह इस मुद्दे पर सदन में अंदर-बाहर बराबर बयान देते रहे हैं इसीलिए वह वहां नाखुश थे और जब राम जी के दर्शन का प्रस्ताव आया, तो वह चाहते थे कि सभी लोग दर्शन के लिए जाएं।


Download Android App
Download iOS App




