खेलते समय लापता हुई 4 साल की बच्ची, खाली पड़ी झोपड़ी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sitapur Child Murder

Sitapur Child Murder: सीतापुर के बिसवां कोतवाली की पुलिस चौकी सांडा क्षेत्र के काजीपुर गांव में 4 वर्षीय लापता बालिका का शव घास फूस के छप्पर से बनी झोपड़ी में चारपाई पर पड़ा मिला।

खेलते समय लापता हुई बालिका का शव झोपड़ी में मिला

जानकारी के अनुसार मृत 4 वर्षीय बालिका सोमवार की शाम को घर के बाहर खेलने के दौरान लापता हो गई थी। बालिका की मां सुशीला खाना बनाने के लिए खेत में लकड़ी बीनने गई थी। वहीं पिता रामशरन पास की सोहरिया गांव में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में घर के लिए जरूरी चीजें खरीदने गए थे। देर शाम तक बालिका जब घर वापस नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। इसी दौरान खोज में लगे गांव के लोगों ने काफी दिनों से बंद पड़ी रमेश की झोपड़ी में बालिका का शव चारपाई पर पड़ा देखा।

मां ने हत्या का लगाया आरोप

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी बिसवां अमन सिंह,इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा, चौकी इंचार्ज अरुण उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फारेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। बालिका की मां का आरोप है कि उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई है। बालिका का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम गहनता के साथ घटनास्थल पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: एटा में बारात रोकने के आरोप पर बवाल, दो पक्षों में DJ विवाद से शुरू हुई मारपीट, पुलिस जांच जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।