राजू है रिजवान और संजय अकील खान, पत्रकार हत्याकांड के बदमाशों के पास 2 आधार कार्ड, गजब है मां-बाप की कहानी

Summary :

Sitapur Encounter: उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट और सीतापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पत्रकार राघवेंद्र हत्याकांड में शामिल दो वांछित इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर हो गए हैं। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। इन पर एक-एक लाख का इनाम रखा गया था। दोनों बदमाश सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी की हत्या के मामले में वांछित थे और इन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन दोनों भाइ हिंदू और मुस्लिम दोनों थे। पुलिस के इनके पास से दोनों के दो आधार कार्ड भी मिले हैं, जिसमें एक हिंदू…

Sitapur Encounter: उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट और सीतापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पत्रकार राघवेंद्र हत्याकांड में शामिल दो वांछित इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर हो गए हैं। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। इन पर एक-एक लाख का इनाम रखा गया था। दोनों बदमाश सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी की हत्या के मामले में वांछित थे और इन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन दोनों भाइ हिंदू और मुस्लिम दोनों थे। पुलिस के इनके पास से दोनों के दो आधार कार्ड भी मिले हैं, जिसमें एक हिंदू नाम था और एक मुस्लिम।

Sitapur Encounter: पिता हिंदू-मां मुस्लिम

जांच में पता चला कि दोनों भाइयों के पिता कृष्ण गोपाल तिवारी हिंदू ब्राह्मण थे, जबकि उनकी मां नाज़िमा मुस्लिम महिला हैं। बताया जाता है कि जब कृष्ण गोपाल ने नाज़िमा से शादी की, तो उन्होंने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम करीम खान रख लिया। जब बेटे बड़े हुए, तो उन्होंने समाज में अपनी पहचान बनाए रखने का एक अलग तरीका निकाला, एक हिंदू नाम और एक मुस्लिम नाम। राजू तिवारी ने ‘रिज़वान खान’ और संजय तिवारी ने ‘अकील खान’ नाम अपनाया। ज़रूरत के हिसाब से नाम और पहचान बदलकर वे अपनी योजनाओं को अंजाम देते थे।

Sitapur Encounter
Sitapur Encounter

Sitapur Encounter: पत्रकार की हत्या 

8 मार्च, 2025 को राजू और संजय ने मिलकर जिले के एक तेज-तर्रार और मुखर पत्रकार माने जाने वाले पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह हमला हेमपुर ओवरब्रिज के पास हुआ, जब वह कार्यालय जा रहे थे। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या के बाद जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

Sitapur Encounter
Sitapur Encounter

Sitapur Encounter: बाबा ने रची साजिश

जांच की सबसे चौंकाने वाली कड़ी तब सामने आई जब पता चला कि पत्रकार की हत्या की साजिश कारदेव बाबा मंदिर के स्वयंभू पुजारी शिवानंद बाबा उर्फ विकास राठौर ने रची थी। बताया गया कि पत्रकार राघवेंद्र बाबा की कुछ अवैध गतिविधियों का पर्दाफाश करने की योजना बना रहा था। इसी की खुन्नस में बाबा ने इन दोनों भाइयों को भाड़े पर लेकर पत्रकार की हत्या करवा दी। पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल बाबा और उसके दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था,

ये भी पढ़ें-  सोनम-मुस्कान से भी आगे निकली ठेले वाली, यूट्यूब पर देखकर पति के कान में डाली ये खतरनाक चीज

Neha Singh