Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के बिसवां में आईटीआई परिसर कंडुनी में आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी शरद चौधरी द्वारा किया गया।
Sitapur News: गांव के विकास से ही देश का विकास संभव: प्रवीर कुमार
इस कार्यशाला में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी प्रवीर कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों ही भारत को वर्ष 2047 तक एक समृद्ध राष्ट्र के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक हमारे गांव, ज़िले और प्रदेश का विकास नहीं होगा, तब तक देश का विकास संभव नहीं है। इसी विचार को लेकर यहां पर प्रबुद्धजनों के बीच मंथन किया गया।

Sitapur Hindi News : जन सामान्य से भी मांगे जा रहे सुझाव
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि इस विकास यात्रा में आम जनता की भागीदारी बेहद ज़रूरी है। इसीलिए किसानों, ग्रामीण महिलाओं और युवाओं से भी सुझाव लिए जा रहे हैं। अलग-अलग समूहों के माध्यम से यह पूछा जा रहा है कि उनके सपनों का भारत कैसा होना चाहिए।
Uttar Pradesh News: कंडुनी में बनेगी मिनी फिल्म सिटी
कार्यक्रम के दौरान दिवंगत फिल्म निर्माता व निर्देशक सतीश कौशिक के भतीजे निशांत कौशिक ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि वे कंडुनी में ‘मिनी फिल्म सिटी’ बनाने जा रहे हैं। दिसंबर तक इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान निशांत कौशिक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई कई प्रतिभाएं हैं, जिन्हें अब फिल्मों के माध्यम से दुनिया के सामने लाया जाएगा। इससे न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि उनकी कला और हुनर को भी पहचान मिलेगी।

उपस्थित रहे कई अधिकारी
इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में राजस्व परिषद के अध्यक्ष पी. गुरु प्रसाद, जिलाधिकारी अभिषेक आनंद, मुख्य विकास अधिकारी अपर्णा ऐश्वर्य, उपजिलाधिकारी बिसवां शिखा शुक्ला, खंड विकास अधिकारी सुमित सिंह और अशोक बाजपेई सहित तहसील व ब्लॉक स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार कार्यक्रम संयोजक और समाजसेवी शरद चौधरी ने व्यक्त किया। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपने सुझाव देकर इस राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सहभागी बनें।
रिपोर्ट: मोहित जायसवाल
यह भी पढ़ें: कल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का दौरा करेंगे PM मोदी, वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री के साथ बैठक


Download Android App
Download iOS App




