Orange Peel Benefits: संतरे के छिलके में छिपे हैं सेहत और सौंदर्य के ढेरों राज, जान लें फायदे

Summary :

Orange Peel Benefits: संतरे का मीठा और रसीला स्वाद हर किसी को पसंद आता है, लेकिन खाने के बाद जो हिस्सा सबसे पहले कूड़ेदान में फेंका जाता है, वो है छिलका। जिस छिलके को आमतौर पर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं, वो असल में आयुर्वेद और विज्ञान की नजर में सेहत का खजाना है। संतरे के छिलके में कई ऐसे गुण होते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। त्वचा के निखार के लिए करें इस्तेमाल संतरे के छिलके में विटामिन सी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता…

Orange Peel Benefits: संतरे का मीठा और रसीला स्वाद हर किसी को पसंद आता है, लेकिन खाने के बाद जो हिस्सा सबसे पहले कूड़ेदान में फेंका जाता है, वो है छिलका। जिस छिलके को आमतौर पर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं, वो असल में आयुर्वेद और विज्ञान की नजर में सेहत का खजाना है। संतरे के छिलके में कई ऐसे गुण होते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

त्वचा के निखार के लिए करें इस्तेमाल

Orange Peel Benefits
Orange Peel Benefits

संतरे के छिलके में विटामिन सी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है। यह स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। अगर चेहरे पर दाग-धब्बे, मुंहासे या झाइयां हैं, तो संतरे के सूखे छिलकों का पाउडर बनाकर उसका फेसपैक लगाने से त्वचा निखर जाती है और दमकने लगती है।

हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद (Orange Peel Benefits)

Orange Peel Benefits
Orange Peel Benefits

संतरे के छिलके में पाए जाने वाले फ्लैवोनॉइड्स और एंटीऑक्सिडेंट्स हमारे दिल की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। ये शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं (Orange Peel for Heart Health) और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। इससे दिल की धड़कनें ठीक रहती हैं और हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।

डायबिटीज का रामबाण इलाज

अगर किसी को डायबिटीज है, तो संतरे के छिलके का सेवन उनके लिए भी मददगार हो सकता है। इसमें मौजूद (Orange Peel for Diabetes) नेचुरल तत्व ब्लड शुगर को संतुलित करने में मदद करते हैं।

अन्य फायदे (Orange Peel Benefits)

Orange Peel Benefits
Orange Peel Benefits

संतरे का छिलका पेट के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। यह पाचन तंत्र को सुधारता है और गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को दूर करता है। अगर किसी का पेट बार-बार फूलता है या खाने के बाद भारीपन महसूस होता है, तो संतरे के छिलके की चाय बनाकर पीना एक अच्छा घरेलू इलाज हो सकता है। इसके लिए बस छिलकों को सुखाकर पानी में उबाल लें और थोड़ी सी शहद मिलाकर पी लें।

संतरे का छिलका मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी असरदार है। कुछ शोधों में पाया गया है कि संतरे की खुशबू डिप्रेशन और चिंता को दूर करने में सहायक होती है। कई लोग इसकी सुगंध को अपने घर या दफ्तर में फैलाते हैं ताकि वातावरण सुकून भरा बना रहे। वहीं, इसका पाउडर दांतों के लिए लाभकारी है। इसको दांतों पर हल्के से रगड़ने से दांत सफेद होते हैं और सांस की दुर्गंध दूर होती है।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: घर पर वजन घटाने के 5 आसान और असरदार टिप्स, महीने भर में दिखने लगेगा असर

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।