Nepal Protest: नेपाल में पिछले तीन दिनों से हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं। ताज़ा जानकारी के अनुसार, वहां स्थिति अभी भी सामान्य नहीं हो पाई है। प्रशासन लगातार घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। नेपाल की स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में पहले ही सतर्कता बढ़ा दी गई है। दो दिन पहले से ही सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। सीमावर्ती इलाकों में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती को और मजबूत किया गया है।
Nepal Protest: एसएसबी और पुलिस चौकियां अलर्ट पर
डीजीपी राजीव कृष्ण के अनुसार, एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) की चौकियां और थाना स्तर पर सुरक्षा को पुख्ता कर दिया गया है। सीमा पर तैनात सभी सुरक्षा चौकियों को सतर्क कर दिया गया है, और अतिरिक्त बल भी भेजे गए हैं। नेपाल में फंसे भारतीय नागरिक, खासकर उत्तर प्रदेश के लोग, लगातार वापस भारत आने की कोशिश कर रहे हैं। कई यात्रियों ने प्रशासन से संपर्क कर मदद मांगी है। डीजीपी राजीव कृष्णा के अनुसार, ऐसे लोगों की सहायता के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

DGP Rajiv Krishna: मुख्यमंत्री के निर्देश पर कार्रवाई
डीजीपी राजीव कृष्ण ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुसार, पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और जो भी जरूरी व्यवस्थाएं हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता अपने नागरिकों की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करना है। राज्य के हर सीमावर्ती जिले में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। नेपाल सीमा से लगे इलाकों में सभी पुलिस चौकियों पर संख्या और संसाधन दोनों बढ़ाए गए हैं, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।
Nepal Protest News: नेपाल से आवाजाही पर रोक
फिलहाल नेपाल से भारत और भारत से नेपाल की आम आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। यह निर्णय स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लिया गया है। जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, आवागमन पर यह पाबंदी जारी रहेगी। डीजीपी ने यह भी कहा कि नेपाल की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जैसे-जैसे हालात बदलेंगे, उसी के अनुसार आगे की रणनीति तय की जाएगी। प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।


Download Android App
Download iOS App




