स्मृति ईरानी का कल अमेठी दौरा, जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में लेंगी हिस्सा

Summary :

केंद्रीय महिला बाल विकास पुष्टाहार और स्वच्छ भारत मिशन मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को अमेठी के एक दिन के दौरे पर आएंगी और यहां जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगी।

केंद्रीय महिला बाल विकास पुष्टाहार और स्वच्छ भारत मिशन मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी का दौरा करेंगी। केंद्रीय मंत्री अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान यहां के बाद कुछ गांव का भ्रमण और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुक़ाअत करेंगी। इसके साथ ही वह जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगी। 
अमेठी के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला) ने रविवार को बताया कि स्मृति ईरानी लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से अमेठी के नवोदय विद्यालय गौरीगंज पहुंचेंगी और वहां पर आयोजित जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी।
राजेश अग्रहरि ने बताया कि स्मृति ईरानी यहां के बाद कुछ गांव का भ्रमण करने और पार्टी कार्यकर्ताओं, जिला पंचायत सदस्यों से मुलाकात करने के बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगी।

Desk Team