समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान को सोमवार को यहां सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका ऑपरेशन होना है। अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि खान की हालत फिलहाल ‘स्थिर’ है।अस्पताल के उपाध्यक्ष (लैप्रोस्कोपिक, लेजर और जनरल सर्जरी) डॉ बी बी अग्रवाल ने कहा कि खान को सोमवार सुबह हर्निया की जटिल समस्या के कारण भर्ती कराया गया।
अस्पताल ने खान की स्थिति पर एक बुलेटिन में कहा कि हाल में हृदय में स्टेंट डाले जाने के कारण उन्हें वर्तमान में रक्त को पतला करने वाली दवा नहीं दी जा रही और ‘‘जल्द ही हर्निया के लिए ऑपरेशन किया जाएगा।’’ खान को नियमित चिकित्सा जांच के लिए पिछले साल मई में सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


Download Android App
Download iOS App



