सपा के मीडिया सेल ने अभिषेक बच्चन पर अटकले खत्म की, नए नाम से बढ़ा सियासी पारा

Summary :

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अभी काफी समय है लेकिन उसकी तैयारी अभी से जोरो पर है ऐसे में बहुत सी पार्टी फ़िल्मी सितारों के साथ राजनीति के रणक्षेत्र में भी उतरती है।

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अभी काफी समय है लेकिन उसकी तैयारी अभी से जोरो पर है ऐसे में बहुत सी पार्टी फ़िल्मी सितारों के साथ राजनीति के रणक्षेत्र में भी उतरती है।  लेकिन कुछ नामो के लेकर बहुत पहले ही चर्चा शुरू हो जाती है।  ऐसा ही एक नाम  कुछ दिनों से मीडिया में सुर्खियों के साथ चला अभिषेक बच्चन ,लेकिन पार्टी ने सारे अटकलों को ख़ारिज कर दिया।   क्या अभिनेता से नेता बनेगे अभिषेक बच्चन ऐसे बाहर से सवलो को पूर्ण विराम लगाते हुए।  सपा की मीडिया सेल ने स्पष्ट किया उनके पास लाइन अभी लम्बी है।  
सपा की मीडिया सेल से किया गया ट्वीट 

समाजवादी पार्टी के ट्वीट से संगम नगरी प्रयागराज की सियासत उलझ गई है. बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन के लोकसभा चुनाव लड़ने की खबर को समाजवादी पार्टी ने खारिज कर दिया है।   सपा के मीडिया सेल ने ट्ववीट कर बताया की।  ट्वीट में प्रयागराज सीट से फिलहाल बहुगुणा परिवार के किसी सदस्य को टिकट दिए जाने की बात कही गई है।  
रीता बहुगुणा प्रयागराज से बीजेपी सांसद 
अब अभिषेक बच्चन के मामले को तो शांत कर दिया लेकिन उत्तरप्रदेश के राजनीतिक गिलयारे में नए विवाद को जन्म दे दिया।  डॉ रीता बहुगुणा जोशी अभी प्रयागराज सीट से बीजेपी की सांसद हैं. रीता बहुगुणा के बेटे मयंक जोशी ने पिछले साल विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था।  

Desk Team