अलाया अपार्टमेंट हादसे में सपा प्रवक्ता की मां के बाद पत्‍नी की भी मौत

Summary :

यूपी के लखनऊ में अलाया अपार्टमेंट हादसे की वजह से आस पास के इलाके में सनसनी मच गई है। दरअसल यहां अपार्टमेंट अपार्टमेंट भर भराकर नीचे गिर गया। जिसके बाद मलबे में कई लोग अभी भी दबे हुए हुए है

यूपी के लखनऊ में अलाया अपार्टमेंट हादसे की वजह से आस पास के इलाके में सनसनी मच गई है। दरअसल यहां अपार्टमेंट अपार्टमेंट भर भराकर नीचे गिर गया। जिसके बाद मलबे में कई लोग अभी भी दबे हुए हुए है। इस हादसे में अभी तक एक ही मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है। 
सपा प्रवक्‍ता जीशान हैदर की मां बेगम हैदर की मौत 
बात दें सिविल अस्पताल में अभी सपा प्रवक्‍ता जीशान हैदर की मां बेगम हैदर की मौत हुई है। उनकी मौत को लेकर  सिविल अस्पताल के निदेशक ने बताया क‍ि महिला के सीने और सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। जिसेक बाद महिला को आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं सपा प्रवक्‍ता अब्‍बास हैदर की पत्‍नी उज्‍मा अब्‍बास का भी न‍िधन हो गया है। सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। 
सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि
अख‍ि‍लेश यादव ने ट्वीट कर कहा क‍ि समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अब्बास हैदर जी की माता जी बेगम हैदर जी एवं पत्नी उज़्मा अब्बास जी का निधनअत्यंत दुःखद। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि !
कई दिनों से अपार्टमेंट में चल रही थी मरम्मत 
बता दें क‍ि अपार्टमेंट में कुछ दिन से मरम्मत और पाइप लाइन का काम चल रहा था। इसके बाद ही अपार्टमेंट अचानक जमींदोज हो गया। बहरहाल अपार्टमेंट की 
बिल्डिंग कैसे गिरी ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। बिल्डिंग का निर्माण यजदान बिल्डर्स ने किया था। अलाया अपार्टमेंट में कुल 14 परिवार रहता था। मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे अचानक अपार्टमेंट भरभराकर गिर गया। 
सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश 
वहीं हादसे को लेकर डीजीपी डीएस चौहान ने बताया क‍ि कुछ लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं और उन्हें उचित ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। वे एक ही कमरे में हैं। हम दो लोगों के संपर्क में हैं। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, उचित जांच की जाएगी।
बचाव-राहत अभियान जारी 
 हालांकि अभी बचाव-राहत अभियान जारी है। अभी तक 14 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। वहीं सीएम योगी ने इस मामले में जांच के आदेश द‍िए हैं। इस मामले को लेकर प्नशासन ने तीन सदस्‍यीय की टीम का गठन कर एक सप्‍ताह में जांच र‍िपोर्ट मांगी है। 

Desk Team