प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 नवंबर को ‘देव दीपावली’ के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी का दौरा करने वाले है। वाराणसी के एक बुनकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक विशेष रेशम ‘अंगवस्त्रम’ बुना है। इस खास अंगवस्त्रम पर बौद्ध मंत्र, “बुद्धम् शरणम् गच्छामि, धम्मम् शरणम् गच्छामि, संघम् शरणम् गच्छामि” के साथ-साथ बोधिवृक्ष के पत्ते भी उकेरे गए हैं।
बुनकर बच्ची लाल मौर्य ने कहा कि वह चाहते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 नवंबर को अपनी वाराणसी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री को ‘अंगवस्त्रम’ भेंट करें। मौर्य ने कहा, “ऐसी खबरें हैं कि प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के अपने प्रस्तावित दौरे के दौरान सारनाथ भी जा सकते हैं, मैंने बौद्ध मंत्र और विशेष रूप से उनके लिए ‘बोधिवृक्ष’ के एक पत्ते के साथ ‘अंगवस्त्रम’ बुनना शुरू किया।”मोदी द्वारा लाइट एंड साउंड शो देखने के लिए सारनाथ के पवित्र स्थल का दौरा करने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App



