लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने मिर्जापुर लोकसभा सीट से सोमवार को अपना प्रत्याशी बदल दिया और भाजपा सांसद राम चरित्र निषाद को उम्मीदवार बनाया। पार्टी ने यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि राम चरित्र निषाद मिर्जापुर से राजेन्द्र एस बिन्द की जगह अब पार्टी के प्रत्याशी होंगे।
निषाद मछलीशहर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं । पिछले सप्ताह ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में वह पार्टी में शामिल हो गये थे । मिर्जापुर सीट से राजग ने अपना दल (एस) नेता व केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को जबकि कांग्रेस ने अपने पुराने उम्मीदवार ललितेश पति त्रिपाठी को मैदान में उतारा है। इस सीट के लिए मतदान अंतिम चरण में 19 मई को होना है।


Download Android App
Download iOS App




