Ballia Teacher Arrested: काम के बहाने घर बुलाकर 14 साल के छात्र से कुकर्म की कोशिश, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Summary :

हमारे देश में शिक्षक को भगवान का दर्जा दिया जाता है, अगर वह ही हैवान बन जाएं तो… उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ऐसी ही एक खबर सामने आई है, जहां शिक्षक ने 14 साल के छात्र के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस मामले में शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, पुलिस ने भी पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। काम के बहाने घर बुलकर दुष्कर्म की कोशिश जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक गुलाम मुस्तफा उर्फ पप्पू (50) बलिया में प्राथमिक…

हमारे देश में शिक्षक को भगवान का दर्जा दिया जाता है, अगर वह ही हैवान बन जाएं तो… उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ऐसी ही एक खबर सामने आई है, जहां शिक्षक ने 14 साल के छात्र के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस मामले में शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, पुलिस ने भी पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

काम के बहाने घर बुलकर दुष्कर्म की कोशिश

जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक गुलाम मुस्तफा उर्फ पप्पू (50) बलिया में प्राथमिक विद्यालय में कार्यरतथा। 5 जुलाई को उसने छात्र को फर्नीचर का काम करने के बहाने उसको अपने घर बुलाया। छात्र के घर पहुंचते ही उसने दरवाजा बंद किया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। किस तरह छात्र वहां से बच-बचाकर अपने घर पंहुचा और उसने परिजनों को अपनी आपबीती बताई। पुलिस छात्र के बयान के आधार पर बाल यौन अपराध संरक्षण (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले में जांच तेज

इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मनीष सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक को गुरुवार को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही मामले की विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी तरफ इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। वह आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच तेजी से चल रही है।

Also Read: बिरयानी का लालच देकर भिखारियों से कराया जा रहा था स्पर्म डोनेशन? हैदराबाद की घटना से मचा हड़कंप

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।