उत्तर प्रदेश में अपराधों को लेकर विपक्ष के निशाने पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि कानून व्यवस्था के लिए विपक्ष कहीं ज्यादा खतरनाक है। उन्होंने विधानसभा में आंकड़े पेश करते हुए यह भी कहा कि राज्य में हालात पहले से कहीं ज्यादा बेहतर है।
मुख्यमंत्री ने सदन में 2016 से लेकर अब तक के तुलनात्मक आंकड़े पेश करते हुए कहा कि राज्य में अपराध का ग्राफ गिरा है । उन्होंने कहा कि विपक्ष कानून व्यवस्था की बात करता है लेकिन विपक्ष कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए ज्यादा बड़ा खतरा है।
योगी ने कहा कि 2016 से लेकर अब तक डकैती के मामलों में 74.5 फीसद तक कमी आई, लूट के मामलों में 65.3फीसद, हत्या के मामले में 26 .43 फीसद की कमी आई है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने उत्तर प्रदेश को अन्य राज्यों के मुकाबले कहीं बेहतर स्थिति में रखा है। योगी ने सदन को बताया कि राज्य में तीन तलाक को लेकर सबसे ज्यादा 1434 मामले दर्ज किए गए और 265 लोगों की गिरफ्तारी हुई।


Download Android App
Download iOS App



