UP के गोंडा में हैवानियत, रात में सो रहीं तीन दलित बहनों पर तेजाब से हमला

Summary :

गोंडा जिले के परसपुर में सो रही तीन दलित बहनों पर तेजाब से हमला हुआ है। तीनों बहनें नाबालिग बताई जा रही हैं, उनका इलाज़ स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

उत्तर प्रदेश के गोंडा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के परसपुर में सो रही तीन दलित बहनों पर तेजाब से हमला हुआ है। तीनों बहनें नाबालिग बताई जा रही हैं, उनका इलाज़ स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि बीती रात जब तीनो बहनें सोई हुई थीं, तब उनके ऊपर तेजाब से हमला हुआ। इस हमले में दो बहनें मामूली रूप से घायल हैं, जबकि एक बहन के चेहरे पर एसिड पड़ा है। हालांकि, तेजाब फेंकने का कारण अज्ञात है। वहीं आरोपियों का भी कुछ पता नहीं है।

Desk Team