उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 28 वर्षीय एक वकील के अपहरण और हत्या मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि इन लोगों की गिरफ्तारी शनिवार को हुई। कोतवाली थाना प्रभारी अनिल कपरवां ने बताया कि वकील अमीर सैफी को अंतिम बार आरोपियों के साथ ही देखा गया था। इसी कारण उनसे पूछताछ की गई और उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
अभिजीत बनर्जी को लेकर BJP पर राहुल ने साधा निशाना, कहा- ये बड़े लोग नफरत से अंधे हो गए है
थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपियों ने बताया कि 15 अक्टूबर को वकील का अपहरण करने के बाद उन्होंने लड्ढावाला क्षेत्र में एक कार में कथित रूप से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि बाद में आरोपियों ने सैफी के शव को चलती कार से बाहर फेंक दिया। आरोपियों का धन के लेन-देन को लेकर वकील से विवाद था।


Download Android App
Download iOS App



