छेड़छाड़ से तंग आकर 4 बहनों ने 40 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का है। घटना के बाद पुलिस ने चारों बहनों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान राम गोपाल बघेल के रूप में हुई है। मामला तब सामने आया, जब कुछ पड़ोसियों ने मंगलवार सुबह बघेल का शव खून से लथपथ देखा और पुलिस को सूचना दी।
कथित तौर पर इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ, जिसमें बहनों और पुरुष सदस्यों समेत परिवार को बघेल पर लाठियों से वार करते हुए देखा गया है। एक पड़ोसी ने कहा, “परिवार के पुरुष और महिला सदस्यों ने उसे लाठियों से पीटा और बाद में उसकी खाट में आग लगा दी।”
तेजस्वी यादव के मॉल पर सीबीआई का छापा, गुरुग्राम तक पहुंचा जांच का दायरा
फिरोजाबाद के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अखिलेश नारायण ने संवाददाताओं से कहा, “शिकोहाबाद पुलिस 40 वर्षीय राम गोपाल बघेल की अप्राकृतिक मौत की सूचना मिलने के बाद फोरेंसिक टीम के साथ खेड़ा गांव पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना में शामिल पाई गई चार लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है, बाकी तीन की तलाश की जा रही है।”
उन्होंने आगे कहा, “प्रारंभिक जांच के बाद हमने पाया कि मृतक किसी गलत कार्य में शामिल था, जिसका उसके पड़ोसी परिवार ने विरोध किया और उस पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।” आरोप लगाया जा रहा है कि मृतक कथित रूप से लड़कियों के साथ छेड़खानी करता था। बात तब और बिगड़ गई, जब बघेल ने उस कमरे के बाहर अपनी खाट रख दी और गाली-गलौज करने लगा, जिसमें चारों बहनें रहती थीं। इसके बाद गुस्साए परिवार के सदस्यों ने उस पर लाठियों से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि परिवार के तीन अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है, जो फरार हैं।


Download Android App
Download iOS App



