छोटे परदे की जोड़ी आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी हिट जोड़ियों में से एक कही जाती थी। हालांकि कुछ समय पहले ही दोनों के ब्रेकअप की खबरे भी सामने आई थी। जिसके बाद दोनों को एक साथ शायद ही कही स्पॉट भी किया जाता हैं। वही एक्ट्रेस आशा नेगी ने कल अपना 33वां जन्मदिन मनाया। वही एक्ट्रेस के जन्मदिन के इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारों तक ने उन्हें खूब सारी बधाइयां दीं। लेकिन सबसे अलग जो बधाई मिली थी वो थी उनके एक्स बॉयफ्रेंड ऋत्विक धनजानी की। जो अब सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रेंड कर रहा हैं।

दरअसल ऋत्विक धनजानी ने आशा नेगी को जन्मदिन की बधाइयां देते हुए लिखा, “जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं गॉड्स चाइल्ड। बप्पा तेरी हर ख्वाहिश हर दिन पूरी करे। तुम्हारे अंदर हर जगह प्यार बांटने की ताकत है, जहां भी तुम जाती हो नेगी। यूं ही हमेशा मुस्कुराती रहो और इस दुनिया के साथ रहते हुए इसे और भी बेहतर बनाती रहो। तुम्हें मेरा ढेर सारा प्यार नेगी।” बता दें कि ऋत्विक धनजानी की इस पोस्ट पर अभी तक आशा नेगी का कोई रिएक्शन नहीं आया है।
वही अब इस पोस्ट के सोशल मीडिया पर देखते ही इसे खूब वायरल किया जा रहा हैं। साथ ही अब तो कयास ये भी लगाए जा रहे हैं की आशा नेगी से अब ऋत्विक धनजानी पैचअप के मूड में नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने ऋत्विक की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, “इस बर्थडे विश का सबसे ज्यादा इंतजार था।तो वही एक यूजर ने लिखा #Ashwik पर भगवान अपनी कृपा बनाए रखे।”

करीब सात साल तक चलने वाले इस रिलेशन की शुरुआत ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर हुई थी।दोनों वही एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। जिसके बाद कई शो में भी एक साथ नजर आते थे।
लेकिन अचानक 2021 में आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिये थे। ऐसे में अब ऋत्विक का ये पोस्ट किस ओर इशारा करता हैं ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला हैं। 

Download Android App
Download iOS App



