उत्तर प्रदेश के सहारनपुर नगर की गंगा मानी जाने वाली पांवधोई नदी को स्वच्छ बनाने और उसका प्रवाह बढ़ने के उद्देश्य से पूर्वी यमुना नहर और सरकड़ गांव के पास से बहने वाली नहर का पानी उसमें छोड़ जाने की अनुमति सिंचाई विभाग ने दे दी है। सिंचाई विभाग के एसडीओ विकास त्यागी ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस नदी में एक माह के भीतर पानी छोड़ने का काम पूरा हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले मण्डलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने शासन से पांवधोई नदी को स्वच्छ रखने के साथ-साथ इसा प्रवाह बढ़ने के लिए दो नहरों से पानी छोड़ जाने के लिए पत्र लिखा था।
उन्होंने बताया कि श्री त्रिपाठी ने कहा कि पांवधोई नदी सकलापुरी गांव से निकल रही है। उसकी सफाई बाबा लालदास के बाड़ स्थित घाट तक सफाई करने का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है। अब इसे आगे बढ़या जाएगा। उन्होंने बताया कि धोबी घाट पर गंदे पानी की सफाई के लिए एसटीपी संयंत्र लगाने के लिए शासन से 38.80 लाख रूपए की स्वीकृति भी मिल गई है। उन्होंने बताया कि 28 मई को पांवधोई नदी पर स्नान महोत्सव भी आयोजित किया जाएगा। यह नदी सहानपुर शहर से होकर निलती है।


Download Android App
Download iOS App



