बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक निजी हिंदी समाचार चैनल के पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर कथित रूप से हत्या कर दी गयी। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया, ‘‘सिंह (45) की सोमवार रात्रि फेफना गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना के समय वह फेफना गांव की तरफ से घर की तरफ जा रहे थे।’’ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है, और मामले की छानबीन कर रही है। सिंह की हत्या पर बलिया श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है ।
जानकारी के मुताबिक़,रतन सिंह सोमवार को पूरे दिन जिला मुख्यालय पर रहने के बाद शाम को फेफना स्थित अपने गांव चले गए। शाम को गांव में ही किसी के यहां बैठने के बाद पैदल ही वापस घर जा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने उन पर फायर झोंक दिया। ग्रामीणों के अनुसार जान बचाने के लिए रतन ग्राम प्रधान के घर में घुस गए लेकिन हमलावरों ने पीछा नहीं छोड़ा और एक-एक कर तीन गोलियां दाग दीं। इससे रतन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।


Download Android App
Download iOS App



