मार्केट में आया ढाई किलो का ‘योगी आम’ CM YOGI भी देखकर चौंक गए

Summary :

आम का सीजन शुरू है। इस सीजन में आप तरह-तरह के आम देख रहे होंगे। इस मौसम में आप कई किस्म के आम खाए भी होंगे। ऐसे में एक आम काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। यूपी की राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ (CM YOGI) ने तीन दिवसीय यूपी आम महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया। इसमें जब “योगी आम” किस्म के आम पर उनकी नजर पड़ी, तो वो हंसने लगे। सीएम योगी (CM YOGI) ने हंसते हुए कहा, “ढाई से तीन किलो वाले आम देखकर आश्चर्य होता है। ये सिर्फ स्वाद में ही नहीं बिक रहे, बल्कि वैश्विक…

आम का सीजन शुरू है। इस सीजन में आप तरह-तरह के आम देख रहे होंगे। इस मौसम में आप कई किस्म के आम खाए भी होंगे। ऐसे में एक आम काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। यूपी की राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ (CM YOGI) ने तीन दिवसीय यूपी आम महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया। इसमें जब “योगी आम” किस्म के आम पर उनकी नजर पड़ी, तो वो हंसने लगे।

सीएम योगी (CM YOGI) ने हंसते हुए कहा, “ढाई से तीन किलो वाले आम देखकर आश्चर्य होता है। ये सिर्फ स्वाद में ही नहीं बिक रहे, बल्कि वैश्विक बाजार में उत्तर प्रदेश का गौरव भी बढ़ा रहे हैं। यह महोत्सव 800 से अधिक आमों की प्रदर्शनी का मंच बना। लखनऊ की दशहरी, वाराणसी का लंगड़ा, गोरखपुर का गवरजीत, बस्ती की आम्रपाली और मेरठ-बागपत की रटोल जैसी आमों ने दर्शकों को आकर्षित किया।”

सीएम योगी (CM YOGI) ने बताया कि सरकार ने आम महोत्सव को किसानों की आमदनी बढ़ाने का एक मजबूत जरिया बताया है। सीएम योगी ने कहा कि इस तरह के महोत्सव सिर्फ फलों की प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि पीएम नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की संकल्पना को ज़मीन पर उतारने का एक व्यावहारिक पहल भी है.

सीएम योगी (CM YOGI) ने आगे कहा, “हमारे अन्नदाता किसानों द्वारा तकनीक का उपयोग करते हुए अपने खून और पसीने की कमाई से जो बेहतरीन प्रदर्शन किया जा रहा है, आज उसका परिणाम हम सभी को देखने को मिल रहा है. एक किसान और बागवान जब खुशहाल होता है तो उसका असर प्रदेश और देश की विकास दर पर पड़ने के साथ ही ‘विकसित भारत’ की संकल्पना की सिद्धि में भी सहायक होता है।

 

ALSO READ:Pakistan सेना का दावा, अफगानिस्तान की सीमा से घुसपैठ कर रहे 30 आतंवादियों का मार गिराया

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।