Ghaziabad में लूटपाट करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, नगदी और गाड़ी जब्त

Summary :

पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना विजयनगर पुलिस टीम ने लूट में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की एक कार, एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इनसे लूट के 3,500 रुपए और घटना में इस्तेमाल एक कार भी बरामद हुई है। दोनों आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर टैक्सी में चलने वाली गाड़ियां चुराते थे। Highlights  Ghaziabad में लूटपाट करने वाले दो शातिर गिरफ्तार  लोग रास्ते में अन्य किसी टैक्सी से गाड़ी टकरा देते थे   कब्जे से चोरी की एक कार  लोग रास्ते में अन्य किसी टैक्सी से गाड़ी…

पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना विजयनगर पुलिस टीम ने लूट में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की एक कार, एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इनसे लूट के 3,500 रुपए और घटना में इस्तेमाल एक कार भी बरामद हुई है। दोनों आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर टैक्सी में चलने वाली गाड़ियां चुराते थे।

Highlights 

  • Ghaziabad में लूटपाट करने वाले दो शातिर गिरफ्तार 
  • लोग रास्ते में अन्य किसी टैक्सी से गाड़ी टकरा देते थे  
  • कब्जे से चोरी की एक कार 

लोग रास्ते में अन्य किसी टैक्सी से गाड़ी टकरा देते थे

फिर, चोरी की गाड़ी से लूटपाट करते थे। यह लोग रास्ते में अन्य किसी टैक्सी से गाड़ी टकरा देते थे और उसके साथ लूटपाट करते थे। इसके अलावा चोरी की टैक्सी में आम जनता को लिफ्ट देकर उनसे भी लूटपाट करते थे। 5 फरवरी को पीड़ित ने अज्ञात ओला चालक पर मारपीट और लूटपाट की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान सोमवार को रवि शर्मा और सचिन कुमार को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team