राम मंदिर के भूमि पूजन से पहले बोलीं उमा भारती-अयोध्या ने सभी को एक कर दिया

Summary :

भूमि पूजन के कार्यक्रम में पहुंची उमा भारती ने कहा कि अयोध्या ने सभी को एक कर दिया हैं। अब यह देश पूरी दुनिया में अपना माथा ऊंचा उठा कर कहेगा कि यहां कोई भेद-भाव नहीं है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती भी राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हो रही हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। कार्यक्रम से पहले उन्होंने कहा कि अयोध्या ने सभी को एक कर दिया हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि मैं मर्यादा पुरुषोत्तम राम की मर्यादा से बंधी हूं। मुझे रामजन्मभूमी न्यास के वरिष्ठ अधिकारी ने शिलान्यास स्थली पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। इसलिए मैं इस कार्यक्रम में उपस्थित रहूंगी।


भूमि पूजन के कार्यक्रम में पहुंची उमा भारती ने कहा कि अयोध्या ने सभी को एक कर दिया हैं। अब यह देश पूरी दुनिया में अपना माथा ऊंचा उठा कर कहेगा कि यहां कोई भेद-भाव नहीं है।

इससे पहले उमा भारती ने कहा था कि भूमि पूजन के मेहमानों की लिस्ट से मेरा नाम हटा दें। उन्होंने कहा था कि वो अयोध्या के भूमि पूजन कार्यक्रम में तो आएंगी, लेकिन मंदिर स्थल पर ना रहकर सरयू नदी के तट पर रहेंगी। 
उमा भारती ने कहा था कि मैंने रामजन्मभूमि न्यास के अधिकारियों और पीएमओ को जानकारी दे दी है कि पीएम मोदी के शिलान्यास कार्यक्रम के वक्त उपस्थित समूह की सूची से मेरा नाम अलग कर दें। हालांकि, अब उमा भारती ने भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने का फैसला किया है।

Desk Team