योगी सरकार में शामिल हुए मंत्रियो को कार नए मंत्रियो को विभाग आवंटित कर दिए गए। सूचना निदेशक सूचना निदेशक शिशिर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण, हज और मुस्लिम वक्फ विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
दारा सिंह चौहान को जेल विभाग
उन्होंने बताया कि भाजपा विधायक सुनील शर्मा को सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स और राजग के घटक राष्ट्रीय लोकदल के कोटे से मंत्री बने अनिल कुमार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग मिला है। इन सभी को पिछली पांच मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई थी।
भाषा अभिनव आनन्द खारी


Download Android App
Download iOS App




