केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली के सलोन क्षेत्र के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान जनसंवाद कार्यक्रमों में जनता की समस्याएं सुनीं और निस्तारण के निर्देश दिए.
श्रीमती ईरानी ने सलोन क्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होकर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना तथा सम्बंधित को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव व सीडीओ पूजा यादव भी इस अवसर पर उनके साथ रहीं। श्रीमती ईरानी का इसी सप्ताह में यह दूसरा दौरा है।
उन्होने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर स्थानीय समस्याओं का निस्तारण किया जाए तथा कार्रवाई से उन्हें अवगत भी कराया जाए। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज लगभग आधा दर्जन गांवों में जनसंवाद चौपाल के कार्यक्रमों में पहुंच कर जनसमस्याओं को सुना तथा उनके समाधान के लिए सम्बंधित को निर्देश दिए।
केंद्रीय मंत्री ने काजीपुर किलियानी गांव में तैयार किए जा रहे अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया तथा इसके सौंदर्यीकरण व अन्य सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए, वही उन्होंने भंडारे में प्रसाद भी वितरित किया और गांव वालों के साथ सीधा संवाद किया।


Download Android App
Download iOS App



