वृक्षों के अंधाधुंध कटान से हो सकता है जल और खाद्यान्न संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

UP 35 Crore Tree Plantation Record

UP 35 Crore Tree Plantation Record : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में पौधरोपण महायज्ञ 2026 के तहत ताल रिंग रोड के किनारे मौलश्री का पौधा लगाया. इस मौके पर उन्होंने आम जनता को संबोधित करते हुए पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया. सीएम योगी ने कहा कि एक वृक्ष अपने भीतर हजारों लीटर पानी समेट कर रखता है और जहां घने वन होते हैं, वहीं नदियां हमेशा पानी से भरी रहती हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई नहीं रुकी, तो आने वाले समय में पानी की किल्लत की वजह से बड़ा खाद्यान्न संकट खड़ा हो सकता है.

पर्यावरण असंतुलन से किसानों पर संकट

UP 35 Crore Tree Plantation Record
UP 35 Crore Tree Plantation Record

मुख्यमंत्री ने कहा कि जंगलों के कटान से मौसम का मिजाज बदल रहा है. पर्यावरण असंतुलन के कारण वर्षा चक्र में आ रहा बदलाव सीधे तौर पर हमारे अन्नदाता किसानों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है. बड़े पैमाने पर पेड़ कटने से न सिर्फ पीने के पानी की किल्लत हो रही है, बल्कि सूखे जैसे हालात भी बन रहे हैं. उन्होंने हर नागरिक से अपील की कि वे प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़कर न सिर्फ पौधा लगाएं, बल्कि उसकी सुरक्षा का संकल्प भी लें.

35 करोड़ पौधरोपण का बड़ा लक्ष्य

UP 35 Crore Tree Plantation Record
UP 35 Crore Tree Plantation Record

यूपी सरकार ने इस साल एक ही दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का रिकॉर्ड लक्ष्य रखा है. सीएम ने भरोसा जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के लिए यह काम मुश्किल नहीं है, क्योंकि यहां 57 लाख से ज्यादा नर्सरियां मौजूद हैं. इस अभियान के तहत औषधीय, फलदार, छायादार और इमारती लकड़ियों वाले हर किस्म के पौधे रोपे जा रहे हैं. सरकार की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के चलते ही हालिया सर्वे में राज्य के वनाच्छादन (ग्रीन कवर) में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

रामगढ़ताल के किनारे ली सेल्फी

ताल रिंग रोड पर मौलश्री का पौधा लगाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के प्रसिद्ध रामगढ़ताल की खूबसूरती को देखा और वहां एक सेल्फी भी ली. इस दौरान उनके साथ स्थानीय सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह और बीजेपी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व पार्षद मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें – प्यास लगने पर मांगा पानी, दुकानदार ने पिला दिया तेजाब! मेरठ में जिंदगी से जंग लड़ रही हापुड़ की ये युवती, जानें पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।