उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरूवार को प्रेमनगर क्षेत्र स्थित कृष्ण लीला शॉपिंग कॉम्लेक्स में भीषण आग लग जाने से लाखों रूपयों का सामान जलकर राख हो गया। उप जिलाधिकारी (सदर) महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुबह करीब छह बजे प्रेमनगर थाना क्षेत्र में कृष्ण लीला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
यह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के आवास के पास स्थित है। हालांकि इस घटना में गंगवार के आवास को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। सुबह लोगों ने एक दुकान से धुंआ निकलते देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई और इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग से आर्ट एरिना गैलरी पूरी तरह राख हो गयी।
Covid-19 : इंदौर में संक्रमितों की संख्या 3,200 के पार, अब तक 122 मरीजों की मौत
गैलरी के मालिक संजय अग्रवाल ने बताया कि लगभग एक करोड़ रूपये का माल जल कर राख हो गया है। पुलिस अधीक्षक (नगर) रविंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि यह आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। बहरहाल जांच की जा रही है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



