UP Accident: देर रात एक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक डबल डेकर स्लीपर एसी बस अनियंत्रित हो एनएच 232 से नीचे गड्ढे में पलट गई. इसके एक यात्री की मौत हो गई। 26 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया।
Highlights
- यूपी में सड़क हादसा
- पलट गई यात्रियों से भरी बस
- आजमगढ़ से जा रही थी दिल्ली
उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक डबल डेकर स्लीपर एसी बस अनियंत्रित हो एनएच 232 से नीचे गड्ढे में पलट गई। इसके एक यात्री की मौत हो गई। वहीं 26 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद प्रशासन की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से 1 घण्टे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद घायलों को किसी तरह निकला गया।
पलट गई यात्रियों से भरी बस
अम्बेडकर नगर में देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी बस पलट गई। सूचना पर डीएम अविनाश सिंह, एसपी डॉ कौस्तुभ और एडीएम सदानंद गुप्ता मौके पर पहुंच गए। इसी बीच स्थानीय लोगों की मदद से 1 घण्टे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद घायलों को किसी तरह निकला गया। हादसे में 26 लोग घायल हो गए थे, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गयी। 3 गम्भीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। डीएम, एसपी सहित जिला प्रशासन ने कड़ी मेहनत कर के रेस्क्यू ऑपरेशन कर सफलतापूर्वक सभी यात्रियों को निकाला है।
आजमगढ़ से दिल्ली जा रही थी बस
जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ से दिल्ली जाने वाली श्री राम ट्रैवेल्स की डबल डेकर एसी बस अम्बेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली इलाके के सम्मोपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर हाइवे से नीचे पलट गई। बस के पलटते ही लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाज आने लगी। बस पलटने की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को भी दी। आसपास के लोगों ने बस का शीशा तोड़कर बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया।
घायलों की हालत गंभीर
प्रशासनिक अमला पहुंचने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। रात के अंधेरे के कारण रेस्क्यू में थोड़ी कठिनाई भी आई, लेकिन कार्य जारी रहा। बस को गड्ढे से निकालने कब लिए दो हाइड्रा मशीनों को बुलाना पड़ा। डीएम एसपी ने बताया कि 26 लोग घायल हुए थे. जिसमें से 8 बस में फंस गए थे। इन लोगों की स्थिति ज्यादा गम्भीर थी। इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि 3 को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का जिला आस्पताल में इलाज चल रहा है।


Download Android App
Download iOS App




