कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी प्रशासन अभी से ही एक्टिव हो गई है, दरअसल यात्रा को लेकर हाईलेवल मीटिंग की गई है इस बैठक में कुछ दिशानिर्देश जारी किए गए है, जैसे जुलाई में आरंभ होने वाली यात्रा के दौरान 12 फीट ऊंचे कांवड़, त्रिशूल, भाला और ऐसे किसी भी तरह का सामान रखने की इजाजत नहीं दी जाएगी, इसको लेकर पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए है।
कांवड़ यात्रियों के लिए किए यहां खास इतंजाम
कांवड़ यात्रा शिव भगवान के भक्तों की एक वार्षिक तीर्थ यात्रा है, इस यात्रा में भक्त अपने घरों से एक महीने पहले निकलकर पैदाल यात्रा कर उत्तराखंड के हरिद्वार से गंगा नदी के पवित्र जल को लाने के लिए कांवरिया के रूप में जाना जाता है। बता दें कि यात्रा के दौरान कई तरह की खबरे आती है जैसे कि गाने ज्यादा तेज बजाएं जाते है। इस यात्रा को लेकर स्वास्थ्य सुविधा से लेकर खाने- पीने और पानी के जगह- जगह पर शिविरों के इतंजाम किए जाएंगे, ताकि कांवड़ यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए प्रसासन कर रहा है योजना तैयार
उन्होंने बैठक में उपस्थित हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली के अधिकारियों को भी कहा है कि वह समन्वय स्थापित करने के लिए यात्रा से जुड़े अधिकारियों की संख्या उपल्बध करवाए। ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था का भी ध्यान रखा जाएगा, ताकि सड़को पर जाम की समस्या से निपटा जा सके।


Download Android App
Download iOS App



