UP: गौतमबुद्ध नगर में आज सभी स्कूल रहेंगे बंद, DM ने जारी किया आदेश

Summary :

UP: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में आज यानी 31 अगस्त को सभी स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश जिले के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (डीएम) द्वारा लिया गया है। डीएम ने एक आदेश जारी करके हुए कहा कि 12वीं तक से सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। डीएम के इस आदेश के बाद स्कूलों ने बच्चों के माता-पिता को मैसेज भेजकर छुट्टी की जानकारी देना शुरू कर दी है। Highlights आज गौतमबुद्ध नगर में सभी स्कूल रहेंगे बंद गुरु द्रोणाचार्य मेले को लेकर डीएम ने जारी किया आदेश बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठाया गया…

UP: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में आज यानी 31 अगस्त को सभी स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश जिले के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (डीएम) द्वारा लिया गया है। डीएम ने एक आदेश जारी करके हुए कहा कि 12वीं तक से सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। डीएम के इस आदेश के बाद स्कूलों ने बच्चों के माता-पिता को मैसेज भेजकर छुट्टी की जानकारी देना शुरू कर दी है।

Highlights

  • आज गौतमबुद्ध नगर में सभी स्कूल रहेंगे बंद
  • गुरु द्रोणाचार्य मेले को लेकर डीएम ने जारी किया आदेश
  • बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठाया गया यह कदम

आदेश न मानने पर होगी कार्रवाई

वहीं, जिलाधिकारी ने स्कूल और कॉलेज बंद करने को लेकर कहा कि अगर कोई भी स्कूल और कॉलेज खुला पाया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों ये सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि आज गौतमबुद्ध नगर जिले में कोई भी स्कूल और कॉलेज नहीं खुल पाए। बता दें कि ग्रेटर नोएडा के दनकौर में गुरु द्रोणाचार्य मेला चल रहा है।

कल नोएडा-ग्रेटर नोएडा में क्यों बंद रहेंगे स्कूल?

डीएम ऑफिस की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया, कि कार्यकारी आदेशों के अंतर्गत 31 अगस्त को नोएडा-ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाता है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में 31 अगस्त को द्रोणाचार्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला बड़े स्तर पर आयोजित किया जाता है, और मेले में आने वाली भीड़ को देखते हुए कई रास्ते बंद कर दिए जाते हैं। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी का फैसला लिया गया है। यह मेला महाभारत काल में कौरव और पांडवों के गुरु रहे द्रोणाचार्य के नाम पर ही आयोजित होता है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Rahul Kumar Rawat