UP : भदोही में अर्धनग्न कर नौकरानी के साथ मारपीट, 4 नामजद के खिलाफ केस दर्ज

Summary :

भदोही शहर कोतवाली इलाके महिला के भाई ओम प्रकाश ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि उसकी बहन तारा देवी इंदिरामिल के जीवन दीप हॉस्पिटल में घरेलू कार्य करती थी।

उत्तर प्रदेश में भदोही के शहर कोतवाली इलाके में नौकरानी को अस्पतालकर्मियों द्वारा अर्धनग्न करके पीटे जाने का मामला प्रकाश में आने पर चार लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार भदोही शहर कोतवाली इलाके महिला के भाई ओम प्रकाश ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि उसकी बहन तारा देवी इंदिरामिल के जीवन दीप हॉस्पिटल में घरेलू कार्य करती थी। 

वाहनों पर जाति का नाम लिखने वालों पर UP परिवहन विभाग सख्त, कार्रवाई के दिए आदेश

जहां अस्पताल कर्मियों ने महिला और उसके नाबालिग बेटे पर चोरी का आरोप लगाते हुए अर्धनग्न कर पिटाई कर दी, जिससे महिला को गंभीर चोट आई है। इस मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को नामजद किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Desk Team