उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 मे होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी का दुबारा सत्ता की वापसी का सपना केवल सपना ही रहेगा।
उन्होंने कहा, राज्य के हालात ऐसे है उससे नही लगता कि बीजेपी एक बार फिर से वापसी कर पाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी 8 जुलाई से 8 अगस्त तक यूपी में एक करोड़ कार्यकर्ता जोड़ेगी। दिल्ली का केजरीवाल मॉडल विकास का मॉडल है। इसी नारे के साथ यूपी जोड़ो अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में भी केजरीवाल मॉडल लागू किया जाएगा। फ्री बिजली, मोहल्ला क्लीनिक के जरिए लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी, महिलाओं का बस सफर मुफ्त होगा।
5 मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी AAP
1. सब को मुफ्त शिक्षा,
2. सब को फ्री स्वास्थ्य की सुविधाएं,
3. सब को फ्री बिजली उपलब्ध कराना,
4. किसानों की फसलों का उचित मूल्य दिलवाना,
5. नौजवानों को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता उपलब्ध कराना।
अन्य दलों के बड़े नेता AAP के संपर्क में
संजय सिंह ने कहा, उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में शुरू हुए यूपी जोड़ों सदस्यता अभियान को लेकर जनता में बेहद उत्साह है। बुनियादी मुद्दों पर राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी को यूपी में अपार जन समर्थन मिला है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों और उनके विकास के मॉडल से यहां की जनता बेहद प्रभावित है, अन्य राजनीतिक दलों के कई बड़े नेता पार्टी के संपर्क में हैं,जो जल्द पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



