उत्तर प्रदेश में अगले साल यानि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारी शुरू होने लगी है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी सामाजिक सरोकारों के जरिए जनता तक पहुंच बनाकर बिगड़े माहौल को सुधारने की कोशिश में जुटेगी। इस बीच उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि साल 2022 में बीजेपी 300 से सीटें हासिल करेगी।
मंगलवार को लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ मुलाकात की। बैठक के बाद केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि हम साल 2022 में 300 से अधिक सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत प्राप्त करेंगे। उपमुख्यमंत्री ने 2017 के विधानसभा चुनावों में तत्कालीन उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष रहते हुए भी बात कही थी।
UP : 2022 चुनाव के मद्देनजर जनता के बीच कामकाज को लेकर उठे असंतोष को शांत करने में लगी BJP
इससे पहले सोमवार को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों और यूपी प्रदेश के वरिष्ठ मंत्रियों से एक-एक कर मुलाकात करने के बाद देर रात मुख्यमंत्री आवास पर योगी आदित्यनाथ के साथ बीजेपी कोर कमेटी की बैठक की। वह आज दोनों उप मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद आरएसएस के प्रांत और क्षेत्र प्रचारक के साथ भी बैठक कर फीडबैक लेंगे।
बिनेट में चर्चा है कि केशव प्रसाद मौर्या को एक बार फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है, जबकि स्वतंत्र देव सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। वहीं आईएएस एके शर्मा को उपमुख्यमंत्री का पद मिलेगा। इसके अलावा कई मंत्रियों को भी इस बार हटाने के कयास लगाए जा रहे हैं। संगठन में भी कई नेताओं की जिम्मेदारी बदलने की बात हो रही है।


Download Android App
Download iOS App



