उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। लोकसभा में बसपा नेता रितेश पांडे के पिता व पूर्व सांसद राकेश पांडे हाथी छोड़ अब साइकिल पर सवार होकर अपनी सियासी यात्रा पर निकल पड़े हैं। वहीं बीजेपी विधायक माधुरी वर्मा भी अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल हो गईं।
बीएसपी और बीजेपी के नेताओं का अपनी पार्टी में स्वागत करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि उनकी मौजूदगी से उनकी पार्टी को मजबूती मिलेगी। सपा नेता ने दोहराया कि सत्ता में आने पर वह 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में आस्था जताते हुए बहराइच की नानपारा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक श्रीमती माधुरी वर्मा जी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। pic.twitter.com/cpvaY5mHwh
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 3, 2022
उन्होंने कहा, “जब से मैंने मुफ्त यूनिट की घोषणा की है, बीजेपी सदमे में है। बीजेपी ने राज्य में बिजली उत्पादन और ट्रांसमिशन में सुधार के लिए कुछ नहीं किया है।” अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी झूठे दावे करने और झूठ बोलने में माहिर है। उन्होंने कहा, “लोगों ने ऐसे झूठे लोगों को सत्ता से हटाने का फैसला किया है।”
सपा के अपराधियों की पार्टी होने के बीजेपी के आरोप का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा, “एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नेता बीजेपी में है। दरअसल बीजेपी के पास एक नई वॉशिंग मशीन है जो सभी अपराधियों को मिलती है। जब वे उनकी पार्टी में शामिल होते हैं तो सफेदी कर दी जाती है।” उन्होंने आगे कहा कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने तक उनके खिलाफ आपराधिक मामले भी दर्ज थे।


Download Android App
Download iOS App



