उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव आज अपने अंतिम रण में पहुंच चुका है। राज्य में 11:00 बजे तक पूर्वांचल के 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर 21.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में भी मतदान हो रहा है।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा.ब्रम्ह देव राम तिवारी ने बताया कि आजमगढ़ में 20.12, मऊ में 24.74, जौनपुर में 21.84, गाजीपुर में 19.35, चंदौली 23.43, वाराणसी में 21.21, मिजार्पुर में 23.41, भदोही में 22.24 और सोनभद्र में 19.68 प्रतिशत मतदान हुआ है। 11 बजे तक सभी जिलों में 21.55 प्रतिशत मदान दर्ज किया गया है।
मतदान शुरू होते ही सपा ने की EVM में खराबी की शिकायत
विधानसभा चुनाव में मतदान के दौरान समाजवादी पार्टी इंटरनेट मीडिया पर बेहद सक्रिय है। मतदान में गड़बड़ी के साथ ही ईवीएम में खराबी की सूचना देने के लिए दस हेल्पलाइन नम्बर जारी करने के साथ ही सोमवार को भी मतदान प्रारंभ होते ही समाजवादी पार्टी में ईवीएम में खराबी की शिकायतों की झड़ी लगा दी।
सपा ने जौन पुर के केराकत विधानसभा के बूथ नंबर-113, गाजीपुर के जमनिया विधानसभा के बूथ संख्या 46, मऊ के मधुवन विधानसभा के बूथ संख्या 154, गाजीपुर के गाजीपुर विधानसभा के बूथ संख्या 374, चंदौली के 354 मुगलसराय विधानसभा के बूथ संख्या 93, वाराणसी के अजगरा विधानसभा के बूथ संख्या 79, 84 व 93, चंदौली के चकिया विधानसभा के बूथ संख्या 300, गाजीपुर के जंगीपुर विधानसभा के बूथ संख्या 170, गाजीपुर के सैदपुर विधानसभा के बूथ संख्या 186, भदोही के औराई विधानसभा के बूथ संख्या 252, भदोही के भदोही विधानसभा बूथ संख्या 117,118,119 आजमगढ़ के दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 44, भदोही के ज्ञानपुर विधानसभा के बूथ संख्या एक, मिजार्पुर के मझवा विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 419, आजमगढ़ के निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर एक तथा जौनपुर के मछली शहर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 47 पर ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित होने की शिकायत की है।
चुनाव परिणामों में गड़बड़ी की संभावना? टिकैत की किसानों से अपील- 2 दिन की रखें छुट्टी, जानें क्या है वजह
ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में वाराणसी, आजमगढ़ और मीरजापुर मंडलों के नौ जिलों वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, मीरजापुर, सोनभद्र और भदोही की 54 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में 2.06 करोड़ मतदाता 613 प्रत्याशियों का फैसला करेंगे। 613 में इनमें 75 महिला उम्मीदवार हैं। वर्ष 2017 में हुए विधान सभा चुनाव में इन 54 सीटों में से भाजपा 29, सपा 11, बसपा छह, अपना दल चार, सुभासपा तीन व निषाद पार्टी एक सीट जीती थी।


Download Android App
Download iOS App



